इंदिरा को इतना गुस्सा आता था कि लोग सहम जाते थे, संजय को काबू होते तो शायद-सोनिया गांधी

Sonia Gandhi

नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘‘ब्लागिंग -अ जरनी ऑफ लव’’ मंगलवार 10 नवम्बर को बाजार में आ गयी है। इस किताब में सोनिया गांधी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ अपने संबंधों को याद किया है और साथ ही आपातकाल जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए बतौर सास भी इंदिरा गांधी और परिवार के राज शेयर किये है। इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के ही साथ नेहरू-गांधी परिवार स जुड़े कार्य प्रसंगों का उल्लेख किया है। सोनिया गांधी ने लिखा हैकि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को कभी-कभी इतना गुस्सा आता था कि वह सहम जाती थी।
कैसा था इंदिरा गांधी का गुस्सा
किताब के प्रसंगों के क्रम में उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी सास इंदिरा गांधी के निजी जीवन से जुडे किस्से भी साझा किये है। उन्होंने लिखा है कि इंदिरा गांधी को कभी-कभी इतना गुस्सा आता था कि घर-कार्यालय का पूरा स्टाफ सहम जाता था। एक बार एक कर्मचारी अहम अपॉइंटमेंट याद दिलाना भूल गया था जिसके बाद इंदिरा गांधी ने उसे कमरे के एक कोने में खड़ा रहने के लिये कहा था।
दादी बनने के बाद गुस्सा हुआ था कम
सोनिया गांधी के मुताबिक दादी बनने के बाद इंदिरा गांधी के स्वभाल में बदलाव आया और उनके गुस्से की घटनायें कम होने लगी थी। अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताकर उन्हें सुकून मिलता था। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित 544 पन्नों की इस पुस्तक से सोनिया गांधी ने इटली में अपने बचपन, नेहरू -गांधी परिवार में विवाह, राजीव गांधी की हत्या और राजनीतिक में अपने प्रवेश तक के अनुभवों को समेटने का प्रयास है।
‘अगर संजय गांधी को नियंत्रण में रखा गया होता तो- किताब में सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल को गलती बताया है।   उन्होंने किताब में लिखा कि उनका मानना है कि बाद में इंदिरा गांधी को भी ऐसा महसूस हुआ था. सोनिया गांधी ने यह भी लिखा कि अगर संजय गांधी को नियंत्रित रखा गया होता, तो आपातकाल के बाद हुए काफी नुकसान को रोका जा सकता था. हालांकि, उनके इन विचारों पर बीजेपी ने सवाल उठाए है।
सोनिया गांधी ने लिखा, ‘उनकी यह बात सुनकर मैं चौंक गई । मैंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा के संकेत के रूप में समझा.”मैंने धीरे से बातचीत का विषय बदल दिया’ सोनिया गांधी ने बताया कि प्रणब मुखर्जी की बात सुनने के बाद उन्होंने बड़ी सहजता से बातचीत का विषय बदल दिया.उन्होंने लिखा कि संभव है कि प्रणब मुखर्जी को इससे निराशा हुई हो, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह इस बात को लेकर उनसे नाराज है। सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि साल 2012 में कांग्रेस ने प्रणब मुखर्जी को यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और वह देश के राष्ट्रपति चुने गए।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी वह अक्सर प्रणब मुखर्जी से मिलने जाती थीं  । इन मुलाकातों का उद्देश्य मुख्य रूप से एक अनुभवी और जानकार राजनेता से बातचीत करना होता था।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सोनिया गांधी अयोध्या मस्जिद के लिए रोई थीं, तो क्या 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों के लिए भी उन्होंने आंसू बहाए थे? बीजेपी नेता ने बाटला हाउस मामले और 26/11 मुंबई आतंकी हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने सवाल किया कि मुंबई हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए सोनिया गांधी की क्या प्रतिक्रिया थी और तत्कालीन यूपीए सरकार ने जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की । केसवन ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में आपातकाल को सामान्य और उचित ठहराने का प्रयास किया है, जबकि उस दौरान संविधान और मौलिक अधिकारों को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *