MP के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें

भोपाल. दीपावली और छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड को देखते हुए रेलवे ने तीन विशष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर और गोरखपुर के लिए दो ट्रेनें, जबकि पुणे से दानापुर के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
भोपाल मंडल के यात्रियो को भी मिलेगा लाभ
इन ट्रेनों का लाभ भोपाल मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा। गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का भोपाल, इटारसी और बीना तीनों स्टेशनों पर ठहराव रहेगा जबकि दोनों दानापुर स्पेशल ट्रेनों का इटारसी स्टेशन पर स्टापेज रहेगा।
इन ट्रेनों से यात्रियों को लाभ मिलेगा
10 नवंबर से एलटीटी से रात 11.55 बजे रवाना होकर 11 नवंबर को दोपहर 2.04 बजे इटारसी पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को दानापुर से दोपहर 1.30 बजे चलकर 13 नवंबर को सुबह 10.01 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसमें 18 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच रहेंगे।
10 नवंबर को दोपहर 2.50 बजे एलटीटी से रवाना होगी। 11 नवंबर को इटारसी, भोपाल और बीना में क्रमशः सुबह 3.56, 6.01 और 8.26 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना होकर बीना, भोपाल और इटारसी में ठहरेगी। इसमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कुल 20 एलएचबी कोच रहेंगे।
10 नवंबर को रात 8.20 बजे पुणे से रवाना होकर 11 नवंबर को सुबह 11.45 बजे इटारसी पहुंचेगी। 12 नवंबर को सुबह 5.50 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसमें कुद 22 एलएचबी कोच रहेंगे जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *