एक शव लेकर जा रहे थे वाराणसी, टक्कर से 7 लोगों की थम सांसें
हजारीबाग. एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिये परिवार और परिचित लोग सवारी गाड़ी से काशी जा रहे थे। गाड़ी में शव रखा था, बाकी लोग सफर कर रहे थे। लेकिन रास्ते में ऐसी घटना की कि अंतिम संस्कार के लिये निकले लोगों के परिवारों पर एक औरा दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। हजारीबाग के चौपारण स्थित जीटी रोड की दनुआ घाटी में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 14 अन्य यात्री घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार सभी लोग झारखंड के बगोदर इलाके के बिहारी टांड से शव लेकर यूपी के काशी जा रहे थे। सवारी गाड़ी के ऊपर शव रखा हुआ था। राज्य लोग उसके अंदर बैठेथे। इसी बीच दनुआ घाटी के पास कुछ यात्रियों को शौच के लिये रूकना पड़ा। ऐसा बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी को सड़क किनारे कर रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार लोग हादसे की चपेट में आ गये।
पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। दनुआ घाटी का यह हादसा एक ऐसे सफर का दर्दनाक अंत बन गया, जो पहले से ही एक परिवार के लिए शोक के बीच शुरू हुआ था। लोग किसी अपने का अंतिम संस्कार करने काशी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुई दुर्घटना ने कई परिवारों को एक और गहरे सदमे में डाल दिया।
