कार में आग से 5 लोग जिन्दा जले

मुजफ्फनगर. उत्तरप्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। घटना में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मुजफ्फनगर में डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गयी ।कार पलटते ही आग लग गयी। आग में कार सवार 5 लोगों की जिन्दा जलने से मौत हो गयी।
हरियाणा के नारनौल के पास के रहने वाले बताए जा रहे मृतक
एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि शुरुआती जानकारी में मृतकों का संबंध हरियाणा के नारनौल के पास स्थित राखीखाक गांव से सामने आया है. हालांकि, अभी तक मृतकों के बीच पारिवारिक संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है. प्रथमदृष्टया सभी लोग आपस में दोस्त प्रतीत हो रहे हैं. पुलिस मृतकों की पहचान और उनके आपसी संबंधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *