ऊर्जामंत्री के घर के पास मकान में लगी आग

ग्वालियर. हजीरा इलाके में ऊर्जामंत्री के निवास के नजदीक कॉलोनी नम्बर 2 में विमल शर्मा के मकान के दूसरी मंजिल पर आग लगी गयी थी जिस समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मकान मालिक विमल शर्मा इस मकान में नहीं रहते है। यहां किरायेदार रहते है, जो कि दीवाली पर गांवगये हुए थे।
इस बीच कोई पटाखा जलकर बालकनी में गिर गया था। जिससे वहां आग लग गयी। धीरे-धीरे आग बढ़ती गयी। बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन और एसी ने भी आग पकड़ ली थी। इसके बाद आउटर के माध्यम से आग कमरे के अंदर तक पहुंच गयी थी।
क्या है मामला
सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की करीब एक गाड़ी पानी इस्तेमाल हुआ। आग काफी बढ़ गई थी और कमरों में ताले लगे हुए थे। टीम ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाई।
मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि वे लोग पूजा कर रहे थे। तभी उनके नाती ने आकर बताया कि ऊपर आग लगी है। इसके बाद सभी लोग घर से बाहर निकल गए। इस दौरान घर के बुजुर्ग, जो पैरालाइज्ड हैं, अंदर ही रह गए थे। हालांकि, उन्हें अभी तक घर में आग लगने की जानकारी नहीं दी गई है।
मौके पर पहुंचे सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घटना ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास हुई। इस वजह से उनके बेटे सागर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद की। परिजनों से बातचीत कर उन्हें संभाला। उनका कहना था कि वे पूजा कर रहे थे, तभी आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *