गादी आईजेनकोट होंगे इजरायल के अगले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली. इजरायल में नयी सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गयी है। राष्ट्रपति इसाक हजोंग ने गादी आईजेनकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रविवार को औपचारिक रूप से उन्हें सरकार बनाने का अवसर दिया गया है। इस बीच हजोंग ने ईरान से मिल रहे खतरे को गंभीर बताते हुए कहा है कि ईरान ने अपनी धमकियां एक पल के लिये भी बंद नहीं की है। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे से तत्काल निपटने की आवश्यकता है।
हजोंग ने गाजा के लिये 20 सूत्रीय योजना को आगे बढ़ाने की बात भी कहीं है। लेबनान और क्षेत्र के दूसरे पड़ोसी देशों के साथ चर्चा जारी रखने पर जोर दिया है। उन्होंने अमेरिका में हाल ही में हुए मिडटर्म चुनावों के बाद बने राजनीतिक हालात का भी उल्लेख किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *