MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, जनवरी 2027 से पहले आएगी IAS अफसरों की जंबो तबादला सूची
भोपाल. मध्य प्रदेश में बडे अधिकारियों पर सत्ता और संगठन की गहरी नजर है। उनके कामकाज और आमजनों से बर्ताव के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों से संबंधों के आधार पर भी अधिकारियों की आकलन किया जा रहा है। बीजेपी सरकार और संगठन की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर भी है जोकि अब 2 वर्ष दूर है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ही अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही है। राज्य की मोहन यादव सरकार शुरू से ही प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में लगातार बदलाव करती रही है।
पिछले 3 माह में ही करीब दो दर्जन जिलों के कलेक्टर और एक दर्जन जिलों के एसपी बदले गए है। प्रदेश में अब एक और प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार दीपावली के बाद और जनवरी 2027 से पहले प्रदेशभर में आईएएस को बडे पैमाने पर इधर से उधर किया जाएगा, इसके लिए भोपाल में व्यापक विचार विमर्श किया जा रहा है।
जल्द सूची जारी करने पर मंथन चल रहा है
राज्य में एक बार फिर जबर्दस्त प्रशासनिक उठापटक होने वाली है। दीपावली के बाद और जनवरी 2027 के पहले आईएएस अफसरों की जंबो तबादला सूची आएगी। इसमें कई एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव संभागायुक्त और कलेक्टरों के दायित्व बदल दिए जाएंगे। उक्त सूची में शामिल संभावित नामों में से कुछ के आदेश तोर जनवरी 2027 के पहले भी जारी हो सकते है।
