घाटीगांव से डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर. घाटीगांव से डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण होने का मामला सामने आया है। मां त्यौहार की खरीदारी करने बाजार गयी थी। घर में पुताई चल रही थी। लगभग 4 घंटे के बाद जब वह लौटी तो बेटी मुस्कान घर से गायब थी। परिजनों ने आसपास और पूरे गांव में तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। रात को लगभग 11 बजे वह घाटीगांव थाने पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
क्या है पूरा मामला
गांव पूरा निवासी घनश्याम आदिवासी शनिवार को अपने घर की पुताई कर रहा था। दोपहर करीब 1 बजे उसकी पत्नी डेढ़ साल की बेटी मुस्कान को घर पर छोड़कर त्योहार का सामान खरीदने बाजार चली गई। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटी तो बच्ची घर में नहीं मिली।
बेटी को गायब देखकर मां घबरा गई। परिजनों ने पहले घर और आसपास के इलाके में तलाश की। इसके बाद गांव के अन्य लोगों की मदद से भी बच्ची को खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार रात करीब 11 बजे परिजन घाटीगांव थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
तलाश में जुटी है पुलिस
मासूम के अचानक गायब होने से परिवान परेशान है। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची की तलाश में जुटी है। देर रात तक मुस्कान का कोई सुराग नहीं पाया है।

पुलिस पूरी ताकत तलाशी में जुटी
एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया है कि घाटीगांव के आसपास जंगलों पुलिस की टीम सर्चिग अभियान में जुटी है। आसपास के इलाकों में क्राइम ब्रांच की टीम भी तलाशी में जुटी है। पुलिस पूरी ताकत के साथ तलाशी अभियान में लगी है। अभी फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। उम्मीद ही सुराग मिलेगा और हम बच्ची को उसकी मां-बाप मिलवा पायेंगे।
श्रुतिकीर्ति सोमवंशी, एसपी,ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *