अयोध्या के 56 घाटों पर 36 लाख दीप जगमगाये, अलौकिक रोशनी से रोशन हुई रामनगरी

अयोध्या. मर्यादा पुरूषोतम प्रभु श्रीराम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या में शनिवार को 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान सूर्य के अस्ते होते ही सरयू नदी के किनारे बने 56 घाट पर लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठो। इस बीच 36 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाये गये और पूरी रामनगरी रोशनी से जगमगा उठी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार 10वीं बार सरयू तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस बीच उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राज्यपाल आनंदी पटेल और सीएम योगी ने राम की पेड़ी पर दीप जलाये।
शनिवार की शाम में दीपोत्सव के दौरा अद्भुत नजारा देखने को मिला। दीपोत्सव 2026 में 36 लाख से ज्यादा दीपों से पूरी रामनगरी जगमगा उठाी। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिये लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। अयोध्या के स्थानीय लोगों से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से आये श्रद्धालु और विदेशों से पहुंचे पर्यटक भी दोपों की रोशनी में रामनगरी को निहाराते रहे। इस बीच हर तरफ श्रीराम, जय राम, जय जय राम के जयकारे गूंजते रहे। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों और मुख्य सड़कों से लेकर सरकारी और धार्मिक इमारताों तक को आकर्षक रोशनी से संजाया गया था। नगरवासियों ने भी राम के लिये घरों में दीप जलायें।
