नो-एंट्री में घुसीं 3 टूरिस्ट बसें पकड़ीं, नो-एंट्री से खतरे में पड़ सकती थीं कई जानें
ग्वालियर. धनतेरस पर ग्वालियर में ट्रैफिक व्यवस्था और नो-एंट्री के नियमों को दरकिनार कर तीन टूरिस्ट बसें शहर में दाखिल हो गई। बसें भीड के बीच ग्रैंड होटल तिराहे तक पहुंच गई, इसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हुई और तीनों बसों को रोक लिया। पकडी गई बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली है। इनमें एक बस दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश की और दो राजस्थान की है। पुलिस ने तीनों बसों के चालकों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस तरह कुल 15 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई साथ ही उन्हें भविष्य में नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गई।

भीड के बीच बसों के आने से यातायात प्रभावित हुआ
धनतेरस के चलते ग्वालियर के बाजारों और सडकों पर भीड थी, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी और बडे वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद रात करीब 10.30 बजे तीन वीडियोकोच बसें ग्रैंड होटल तिराहे के पास पहुंच गई। भीड के बीच बसों के आने से यातायात प्रभावित हुआ। वीडियोकोच बसों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध है। इन्हें शहर के बाहर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने की अनुमति है। इसके बावजूद तीनों बसें बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गई।
दमन-दीव की बसें बताई जा रही
पुलिस ने बसों को रोक्कर दस्तावेजों और शहर में प्रवेश की अनुमति की जांच की। इस दौरान पता चला कि एक बस दमन और दीव की है जबकि दो बसें राजस्थान में पंजीकृत हैं। चालक शहर में प्रवेश से संबंधित कोई वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सके।
