दीपावली से पहले Blinkit -Zepto सहित 105 फूड आउटलेट्स के लायसेेंस निलंबित
मुंबई. दीपावली के त्यौहार से पहले महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा का लेकर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाते हुए 105 फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लायसेंस सस्पेंड कर दिये है। इस कार्यवाही में कई बड़े फूड ब्रॉड और क्विक कॉमर्स कंपनियां भी शामिल है।
एफडीए ने 4-5 नवम्बर को राज्यभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया था। इस बीच अकेले मुंबई में 28 फूड बिजनेस लायसेंस निलंबित किये गये। कार्यवाही की जद में क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म Zepto के वर्ली आउटलेट और Blinkit भी आये है। इसके अलावा बिरयानी बाय किलो, टॉसिन पिज्जा के वली आउटलेट और जम्बो बर्गर जैसे फूड आउटलेट्स पर भी कार्यवाही की गयी हे।
खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए FDA ने महाराष्ट्र में 7 प्रतिष्ठानों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है।इनमें पुणे के 3 अमरावती के 2 और मुंबई व कोंकण इलाके के एक-एक प्रतिष्ठान शामिल है। मुंबई के बोरीवली स्थित राजधानी बिरयानी सेंटर को FSSAI आई नियमों के उल्लंघन के चलते बन्द करने का आदेश दिया गया है।
