MP में 20 हजार तक बढ़ेगी सफाईकर्मियों की सैलरी, दैनिक वेतनभोगी होंगे परमानेंट
भोपाल. मध्य प्रदेश में सफाई कर्मचारियों ने अपनी हडताल खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया है इसके बाद भोपाल के कुछ इलाकों में सफाई का काम भी शुरू हो गया। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी सफाई शुरू कर दी गई है। सरकार 25 दिवसीय सफाईकर्मियों को विनियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल करेगी। इससे उनका वेतन बढकर 18 से 20 हजार रुपए हो जाएगा। वहीं 29 दिवसीय और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके लिए एक महीने में कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। हडताल खत्म होने के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सफाईकर्मियों के साथ 10 नंबर मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तीनों अधिकारियों ने भी झाड लगाई।

4 मांगों को लेकर 3 दिन से हडताल
सफाईकर्मी 10500 रुपए वेतन बढाकर 25 हजार रुपए करने समेत चार मांगों को लेकर तीन दिन से हडताल पर थे। इसके चलते भोपाल की सडकों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया था। शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने टैंकरों से पानी की सप्लाई भी बंद कर दी थी। इससे कई इलाकों में पानी का संकट खडा हो गया। हडताल में नगर निगम के करीब 6 हजार अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए थे।
