ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से नीचे दबे चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत, चालक फरार


ग्वालियर. पिछोर-सोहना रोड पर प्रेमपुरा बस्ती के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली बाइक सवार चाचा-भतीजे के ऊपर से निकलकर पलट गयी। दोनों उसके नीचे दब गये और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इकौना निवासी नवाब खटीक 25, अपने भतीजे राज खटीक 7, के साथ स्प्लेंडर प्लस मोटरसाईकिल एमपी07एओ3808 से दीवाली का सामान खरीदने पिछोर आ रहे थे। घटना नगर परिषद के वार्ड नम्बर 2 स्थित प्रेमपुरा के पास घटी।
ट्रैक्टर सहोना रोड से बिलौआ की तरफ जा रहा था। घटना में शामिल सोनालिका ट्रैक्टर का नंबर एमपी07जेडके 7468 बताया गया है। चश्मदीदों के अनुसार चालक नशे में होने की आशंका जताई है। घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरारा हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी की मदद से ट्रॉली हटाकर दोनों की लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये। घटना की वजह प्रेमपुरा वार्ड नंबर-2 के पास कुछ समय के लिये यातायात जाम हो गया। सड़क से रेत और ट्रैक्टर- ट्रॉली हटाने केबाद यातायात को प्रारंभ कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *