मुरैना में संभागीय भाजपा कार्यालय का सीएम ने किया लोकार्पण
मुरैना. सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार की दोपहर को मुरैना पहुंचकर धनतेरस के मौके पर जिले के 2 अहम सौगातें दी। सीएम ने ग्राम करूआ में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का शुभारंभ किया। इस बीच उन्होंने योजना के हितग्राहियों से संवाद भी किया। इसके बाद सीएम ने बीजेपी के नवनिर्मित चंबल संभागीय कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर , कृषि मंत्री एंदलसिंह कंसाना समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीजेपी के नये संभागीय काया्रलय के लोकार्पण के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा है कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि संभागस्तर पर इतना बड़ा और भव्य कार्यालय बनेगा। यह कार्यालय बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजबूती देने के साथ संगठन को भी मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस के शुभ दिन इस कार्यालय का लोकार्पण हुआ है। भाजपा के लिए उसका कार्यालय और कार्यकर्ता ही असली धन हैं। यह कार्यालय चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं के लिए संगठन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
