पाकिस्तान-बांग्लादेश के हिंदू-सिख समेत 6 समुदायों को अब भारत आने के लिए वीजा जरूरी

नई दिल्ली. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीडन के कारण भारत आए 6 गैर-मुस्लिम समुदायों के लोगों को यहां रहने के लिए अब वीजा लेना होगा। इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल है। पहले इन लोगों को पासपोर्ट और वीजा, दोनों की अनिवार्यता से छूट मिली हुई थी। यह बदलाव उन लोगों पर लागू होगा जो 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले भारत आए थे। इनमें बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के आए लोग और जिनके दस्तावेजों की अवधि खत्म हो चुकी है वे भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन नियमों में नए संशोधन की अधिसूचना जारी की। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों और भारतीय मूल के कुछ विदेशियों को पासपोर्ट रिन्यू कराने से राहत देने के साथ भारत, नेपाल और भूटान के बीच यात्रा के नियम भी स्पष्ट किए गए है।
नियमों में 5 बदलाव किए
पाकिस्तानी नागरिकों के सामने वापस नहीं जाने की शर्त
मलेशिया और सिंगापुर की नागरिकता लेने वाले भारतीय मूल के लोगों को राहत
भारत, नेपाल और भूटान के बीच यात्रा के नियम स्पष्ट किए
श्रीलंकाई तमिल और तिब्बतियों को मिली छूट बरकरार
सेना के जवानों और विदेशी सैन्य जहाजों के कर्मचारियों को भी छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *