कार्तिक स्नान के लिये नदी में डूबी 3 बच्चियों की हुई मौत, 6 घंटे के बाद निकाले गये शव
मुरैना. कैलारस इलाके में गुरूवार की सुबह कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया, गांव के पास क्वांरी नउदी में नहाने गयी 3 नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में चली गयी। डूबने से तीनों की मौत हो गयी। मृतकों में 2 सगीबहनें भी शामिल है। खबर मिलने पर कैलारस थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों बच्चियों की लाशें बाहर निकाली गयी।
तीनों बच्चियों के नदी में डूबने की खबर मिलते ही कैलारस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। कडी मेहनत के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिये गये।
मृतकों में 2 सगी बहनें
एसपी धर्मराज मीणा के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची यादव, चंदा पुत्री भारत यादव और निशी पुत्री भारत 12, के रूप् में हुई है। प्रांची-चंदा सगी बहनें थी। तीनों बच्चियों के शव कैलास अस्पताल लाये गये, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।
स्थानीय गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
तीनों बच्चियां कैलारस के हरलाल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। कार्तिक माह शुरू होने पर तीनों बच्चियों ने क्वारी नदी में स्नान करने का मन बनाया। इनमें चंदा और निशी सगी बहनें थीं, जबकि प्राची उनके पड़ोस में रहती थी। तीनों सुबह करीब 5:30 बजे क्वारी नदी के किनारे नहाने पहुंचीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:40 बजे तीनों बच्चियों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। परिजनों ने आपसी सहमति से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। विधि अनुसार गांव में तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
