PoK में फिर भड़का विरोध, प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई; 3 की मौत, 18 घायल
नई दिल्ली. पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सेना नागरिकों के घरों पर ड्रोन बरसा रही है और गोलियां चला रही ळै। इस हमले में अब तक 3 लोग मारे गए है जबकि 18 लोग जख्मी हो गए है। ये घटना रावलकोट के उमर फारूक चौक पर हुई है। पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह 5 बजे से यहां फायरिंग कर रहे है। गुरूवार को पीओके से पाकिस्तानी सेना के हमले की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। पाकिस्तानी हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित रावलकोट शहर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जानबूझकर नागरिकों के घरों और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रही है। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। जून 2026 में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से पाकिस्तानी सेना ने कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में 153 से ज्यादा लोगों को मार डाला है। पीआके से आए वीडियो में कई घरों में आग लगी दिख रही है। जबकि लोग घटनास्थल से मिले शार्पनेल को दिखा रहे है। इनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने हमार डेथ वारंट पर साइन कर दिया है।
अन्य वीडियो में लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। प्रदर्शनकारी ने कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रावलकोट में नागरिकों और बच्चों पर गोलियां चलाई है। यहां के लोगों का कहना है कि अवाम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना के दमन पर सामना करने के लिए तैयार है और वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार रावलकोर्ट में सरकारी मोबाइल सेवा और इंटरनेट बंद कर दिया गया है लोगों में भय का माहौल है। हालांकि लोग सडकों पर आ रहे है और अपना विरोध जता रहे है। पीओके में यह आंदोलन पाकिस्तान के साथ स्थानीय आबादी के रिश्तों से जुडे एक बडे सवाल को सामने लाता है। प्रदर्शनकारी केवल सस्ती बिजली और आटे की मांग नहीं कर रहे बल्कि विधानसभा में प्रतिनिधित्व, स्थानीय संसाधनों पर अधिकार और प्रशासनिक स्वायत्तता की भी मांग कर रहे है।
