दीपावली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, संयुक्त टीम ने बाजारों में किया निरीक्षण

ग्वालियर. दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने महाराज बाड़ा, सराफा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ कार्बाइड गन की जांच भी की गई, जिसमें कोई कार्बाइड गन नहीं मिली।
इसी क्रम में तहसील मुरार क्षेत्र में भी पुलिस के साथ पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां भी जांच के दौरान कोई कार्बाइड गन नहीं पाई गई। अधिकारियों ने दीपावली के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *