1500 यात्रियों से भरी चलती ट्रेन कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों ने ट्रेन से लगाई छलांग

पटियाला. पंजाब में शुक्रवार की दोपहर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गयी। आग इंजन के साथ लगे जनरल कोच में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 4 जनरल कोच आग की चपेट में आ गये। आग की चपेट में आये डिब्बों में यात्री सवार थे। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। ट्रेन रूकते ही यात्री जान बचाने के लिये नीचे उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। इस बीच कई यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी।
घटना फतेहगढ साहिब के साधूगड़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया। रेलवे के मुताबिक ट्रेन नम्बर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। घटना दोपहर लगभग सवा 1 बजे हुआ। सरकारी रेलवे पुलिस ने बताया कि कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह घटना हुई। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन में करीब 1500 यात्री सवार थे।

ट्रेन में आग लगने के PHOTOS…

कर्मभूमि एक्सप्रेस के कोच आग की चपेट में आए।
कर्मभूमि एक्सप्रेस के कोच आग की चपेट में आए।
सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के कोचों से उठा धुएं का गुबार।
सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के कोचों से उठा धुएं का गुबार।
कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों से निकलता धुआं दूर तक दिखाई दिया
कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों से निकलता धुआं दूर तक दिखाई दिया
कर्मभूमि एक्सप्रेस के जनरल डिब्बों से उठीं आग की लपटें।
कर्मभूमि एक्सप्रेस के जनरल डिब्बों से उठीं आग की लपटें।
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 जनरल डिब्बों में आग लगी।
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 जनरल डिब्बों में आग लगी।
आग लगने के बाद ट्रेन से उतरकर खेतों में खड़े यात्री।
आग लगने के बाद ट्रेन से उतरकर खेतों में खड़े यात्री।

रेलवे ने यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाईं अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। हादसे के बाद यात्रियों से करीब 500 मीटर दूर स्थित नजदीकी स्टेशन पहुंचने को कहा गया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सराय बंजारा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। ट्रैक से जली हुई ट्रेन को हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *