गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर जबरदस्त धमाका

गाजियाबाद. उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद की एक पुलिस स्टेशन में विस्फोट की खबर सामने आयी है। इंदिरापुरम थाना इलाके तहत वसुंधरा पुलिस में शुक्रवार की रात अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पुलिस चौकी के 2 शीशे टूट गये। एक दीवार में भी हल्की दरार आ गयी।
यह घटना रात को लगभग 9 बजे हुई। घटना के समय वसुंधरा पुलिस चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी ब्वॉय मौके पर मौजूद थे। डिलीवरी ब्वॉय कोई सामान देने पहुंचा था। विस्फोट की वजह से कांच के शीशे टूटकर चारों ओर बिखर गये। जिसकी चपेट में आने से डिवीवरी ब्वॉय घायल हो गया। धमाका किस वजह से धुआ। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के सीनियर ऑफिसर और फोरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत और सैम्पल एकत्र कर जांच के लिये भेज दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *