MP में गांव जाने से कतरा रहे बीजेपी नेता, मंत्री-विधायक-सांसदों को घेराबंदी का डर

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता गांव जाने से कतरा रहे है, सत्ताधारी दल के कई मंत्री, सांसद और विधायकों की सांसें फूल रही है। आशंका है कि गांव पहुंचे तो कहीं खाद की किल्लत और बंद ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे लोग उनकी घेराबंदी न कर लें। इस भय से शुक्रवार तक किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक ने गांव जाने की कार्ययोजना जारी नहीं की, जबकि सत्ता व संगठन ने 4 दिन पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि दीपावली से गोवर्धन पूजा के दौरान गांव जाएं वहां के लोगों से संवाद करें। सरकार की योजनाओं का फीडबैक लें, यदि गांव के लोग किसी समस्या के जूझ रहे है तो उन्हें राहत दिलाएं। इन्हें ऐसे गांव चुनने थे जहां निशुल्क रजिस्ट्री अभियान के तहत शत-प्रतिशत काम हो गया हो। हालांकि किसी ने गांव जाने से मना नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कुछ मंत्री-विधायक और सांसदों ने सत्ता व संगठन को कहा है कि गांवों में अप्रिय स्थिति बन सकती है।
कैबिनेट बैठक में कहा था गांव जाएं
पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की और से कहा गया था कि दीपावली व गोवर्धन पूजा के मौके पर मंत्री व विधायक जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे मंत्री, विधायकों से संपर्क करें और उनकी सुविधा के अनुसार गांवों को चिन्हित करें व खुद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *