मध्यप्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर ग्वालियर

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर ग्वालियर का एआईक्यू 348 है। जबकि महाराज बाड़ा में 334 और सिटीसेंटर में 316 दर्ज किया गया है। तीनों जगहों पर हवा वेरी पुअर (बहुत ही खराब) श्रेणी में है। हालांकि प्रदेश के किसी भी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 400 के पार नहीं पहुंचा है। यानी कहीं भी हवा सीवियर (गंभीर) श्रेणी में नहीं है।
ग्वालियर में बारीक और मोटे, दोनों तरह के धूल के कणों का प्रदूषण बढ़ा है। दीनदयाल नगर और सिटीसेंटर में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक है। जबकि महाराज बाड़ा में पीएम 10 का स्तर अधिक है। यानी पीएम 2.5 के मामले में दीनदयाल नगर और पीएम 10 के मामले में महाराज बाड़ा सबसे आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *