लेडी कांस्टेबल ने हाथ में कार्बाइड गन लेकर बनाई रील, कोतवाली तैनात कांस्टेबल को एसपी ने किया निलंबित

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन चलाते हुए वीडियो-रील पोस्ट करना महिला आरक्षक कुम कुम दुबे को भारीप ड़ गबया। कोेतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक वीडियो में हाथ में कार्बाइड गन लेकर उसे चलाते हुए दिखाई दे रही है। मामला नजर में आने के बाद प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।
महिला आरक्षक का वीडियो पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें वह कार्बाइड गन के साथ प्रदर्शन करती और उसे चलाती नजर आ रही है। यूनीफॉर्म में पुलिसकर्मी का इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद विभाग के अनुशासन और पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल उठने लगे।
कार्बाइड गन नहीं चलाने की अपील कर रही पुलिस
पुलिस पहले भी कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इसके लिए कई फैक्ट्रियों और कारखानों पर भी कार्रवाई की गई। 2025 की दीपावली के दौरान कार्बाइड गन की चपेट में आने से कई लोग और बच्चे घायल हुए थे। इसी वजह से लोगों से ऐसी गन नहीं खरीदने और इस्तेमाल नहीं करने की अपील की जा रही है।
ऐसे में जिस कार्बाइड गन को लेकर पुलिस लोगों को सतर्क कर रही है, उसी के साथ एक महिला आरक्षक का वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब दो हफ्ते पहले ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कलेक्टरों, कमिश्नरों, एसपी और आईजी को कानून-व्यवस्था के लिए पहले से तैयारी करने को कहा। उन्होंने अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की बिक्री रोकने, विस्फोटक सामग्री के भंडारण पर कार्रवाई करने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *