हथियार वाले नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा, मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दीवाली-प्रधानमंत्री
रायपुर/जगदलपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई गयी। इस बार वह छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां कोबरा ऑपरेशस बेस में सीआरपीएफ जवानों को मिठाई खिलाई और दीवाली की बधाई -शुभकामनायें दी। पीएम मोदी ने कहा हैकि नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में यह पहली दीवाली है। यहां का हर जवान उनका परिवार है। बस्तर से नक्सली आतंक लगभग समाप्त हो गया है। अब विकास की बहार है। हथियार उठाने वाले नक्सली जा चुके हैं। अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा।
मैं भी आपके साथ दीवाली मनाने आया हूं-पीएम
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज देशभर और दुनिया के हर कोने में करोड़ों भारतीय रोशनी का यह पावन त्यौहार मना रहे हैं। लोग दूर-दूर से अपने घर लौट रहे है। यह परिवार और अपनों के साथ मिलकर त्यौहार मनाने का खास मौका है। मैं भी आपके बीच दिवाली मनाने आया हूं। पीएम ने कहा है कि आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा है।इस बार मैं बस्तर के जंगलों में आपके साथ दिवाली मनाने आया हूं। यह वहीं इलाका है। जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था। आपके बलिदान और समर्पण की वजह से अब इस इलाके से नक्सलवाद समाप्त हो गया है। यहां विकास की नयी लहर शुरू हुई है।
सफलता के लिए सही इरादे और सही नीतियां चाहिए
पीएम ने कहा, ‘सफलता के लिए सही इरादे और सही नीतियां जरूरी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हमने एक के बाद एक कई कड़े फैसले लिए। ऐसे कई कदम भी उठाए गए, जिनके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है। इन फैसलों और प्रयासों से नक्सलियों और अलगाववादियों की फंडिंग पर बड़ी चोट की गई। नकली नोटों के नेटवर्क को खत्म किया गया। इससे न केवल उनकी आर्थिक ताकत टूटी, बल्कि उनकी पूरी सप्लाई लाइन भी बाधित हो गई। इसके परिणामस्वरूप हथियारों की सप्लाई रुक गई और नक्सलियों की आवाजाही और भर्ती पर भी रोक लगी।
