जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, पिस्टल और 2 ग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने नाका चेकिंग के दौरान दो आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक चीनी पिस्टल, मैगजीन, 9 एमएम के 2 कारतूस और 2 चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए।
अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम कुलगाम के पनिवाह इलाके में जांच कर रही थी। इसी दौरान बाग से कुलगाम की ओर आ रहे दो लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद मिले। जम्मू-कश्मीर में पिछले 77 दिनों में 32 आतंकियों के मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
हल्की तीव्रता का भूकंप था
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार सुबह 5:23 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हल्की तीव्रता का भूकंप था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
