रतनगढ मेला में सर्पदंश से पीडि़त लाखों की संख्या में पहुंच रहे है, ग्वालियर तरफ बनी 22 पार्किंग

ग्वालियर. दीपावली की भाईदूज 9-10 को आयोजित रतनगढ़ मेला में सर्पदंश कटवाने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ लगाना प्रारंभ हो गयी है। मेला में उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश के दूरदराज लाखों की तादाद में सांपों के द्वारा काटे गये लोगों को खाट पर लेटाकर लाते है। कुंवर बाब के दरबार में आते मरीजों को मैर आने लगते है। नीम के झौरा से ठीक कर देते है। आपको बता दें कि दतिया जिले में स्थित प्रसिद्ध रतनगढ़ माता में भाई दूज के मौके पर लगने वाले लक्खी मेला में 20-25 लाख श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है।
रतनगढ माता मंदिर के मेला को दो भागों में बांटा
ग्वालियर की ओर आने वाले लोग पार्किंट की व्यवस्था करते हैं। दूसरी ओर सेवढ़ा से आने श्रद्धालुओं मां दरबार की व्यवस्थाओं को अंजाम देते हैं।
सुरक्षा से जुड़ी खास बातें
प्रशासनिक तैयारी: भारी भीड़ को देखते हुए दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने 9 और 10 नवंबर को जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
यातायात और पार्किंग: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 22 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा कारणों से डबल ट्रॉली वाले ट्रैक्टरों और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: हर एक किलोमीटर पर एंबुलेंस की तैनाती की गई है और पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी तथा ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है।
खाद्य सुरक्षा: श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है।
