अलर्ट मोड़ पर ग्वालियर पुलिस -पंजाबी सिंगर के मंच को 15 नवमबर को आईईडी से मंच को उड़ाने की धमकी मिली


ग्वालियर. पुलिस को 8 से 27 नवम्बर तक के लिये अलर्ट मोड पर रखा गया है। गांधी रोड पर बराबर अलर्ट मोड़ पर घूम रही है। जजों के बंगलों के आसपास रूकने वालों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में नाम, कहां से, आईडी कार्ड आदि के बारे पूछताछ कर रही है। इसमें क्यूआरटी वैन में बैठे 15 से अधिक पुलिस के जवान अलर्ट मोड़ तैयार है। आसपास इलाके में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस ने ईमेल पर मिली धमकी की आईडी की जांच की जा रही है वैसे ईमेल आईडी को फर्जी बताया जा रहा है।
पंजाबी सिंगर के मंच को को उड़ाने की मिली धमकी 
इंदौर में 15 नवम्बर को होने कन्सर्ट में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 4 गीतों पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये है। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी ने सी-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर इन गानों को नहीं गाने देने के लिये कहा गया है। विभाग का मानना है कि इनके बोल बच्चों पर गलत प्रभाव डालते हैं जिन गीतों पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये है। पंजाबी सिंगर के मंच को 15 नवमबर को आईईडी से मंच को उड़ाने की धमकी मिली है। उनमें पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचों अफीम लभिया और जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी गाने शामिल है। इंदौर कंसर्ट को लेकर मिल रही धमकियां के बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि 15 नवम्बर को तय कार्यक्रम के अनुसार इंदौर आयेंगें वैसे भी धमकी से डरने वाले नहीं है। इंदौर पहुंच कर सबसे पहले पोहा खायेंगे।
प्रोफेसर ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
महिला एवं बाल विकास विभाग ने 6 नवंबर को जारी पत्र में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला दिया है। दरअसल चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनावर ने इन गानों पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। उन्होंने बच्चों को मंच पर नहीं बुलाने, दिलजीत को कारतूस वाली बेल्ट पहनने से रोकने और गानों के बोल बदलकर भी नहीं गाने देने की मांग की थी। विभाग ने पत्र में बताया गया है कि कन्सर्ट में 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, कार्यक्रम से पहले इन्दौर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल भी मिल चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *