दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, AQI 418 पहुंचा; प्रयागराज में 500 पार
नई दिल्ली. दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार रात लोगों ने जमकर पटाखे जलाए जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकडों के अनुसार दिल्ली के पटपडगंज में एक्यूआई में 418, आईटीओ पर एक्यूआई 406, राजीव चौक पर एक्यूआई 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र मंे एक्यूआई 360 दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में सोमवार को हवा का स्तर खतरनाक रहा। सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ का एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। 15 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15 से नीचे लुढक गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ रही है। रविवार रात भोपाल, इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 14 से कम रहा।

