दिवाली के बाद ग्वालियर में प्रदूषण का कहर, प्रदेश में सबसे ज्यादा जहरीली हवा
ग्वालियर. दीपावली की आतिशबाजी और सडकों पर उडती धूल ने हवा में प्रदूषण बढा दिया है। प्रदेश में सबसे खराब स्थिति ग्वालियर की दर्ज की गई है। 8 नवंबर सुबह 7 बजे से 9 नवंबर सुबह 7 बजे के बीच ग्वालियर मध्य प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर के दीनदयाल नगर पॉइंट पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 396 तक पहुंच गया। वहीं महाराज बाडा और सिटी सेंटर में भी एक्यूआई 373 दर्ज किया गया। शहर में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते फूलबाग स्थित एयर पॉल्यूशन मीटर फिलहाल बंद है जिससे वहां के आंकडे सामने नहीं आ सके।

सबसे ज्यादा असर सिटी सेंटर और दीनदयाल नगर में रहा
दीनदयाल नगर और सिटी सेंटर में हवा को जहरीला बनाने में पी एम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा। बारीक कणों के मामले में डीडी नगर सबसे आगे रहा। महाराज बाडा क्षेत्र में पी एम 10 का स्तर सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। यहां सडकों पर उडती धूल और ट्रैफिक के चलते मोटे धूल कणों की मात्रा अधिक पाई गई।

स्थिति इतनी खराब क्यों हुई
ग्वालियर में इन दिनों कई जगह सडकें उखडी पडी है और लगातार धूल उड रहीहै। कहीं एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है तो कहीं झांसी रोड, सिचन तेंदुलकर मार्ग और डीडी नगर में सडकें उखडी हुई है। ऐसे में दीपावली के दौरान ट्रैफिक के कारण भी धूल हवा में घुलती रही। इसके अलावा रातभर आतिशबाजी का दौर चला। इन कारणों से शहर की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई और ग्वालियर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।
