आरोपियों का जुलूस नहीं निकालने पर भड़की भीड, 500 से ज्यादा लोगों ने थाने का किया घेराव बैरिकेडिंग तोडे तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

शिवपुरी. दीपावली पर आतिशबाजी चलाने को लेकर हुए विवाद सोमवार को फिर से भड़क गया। घर में घुसकर मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग को लेकर 500 से अधिक स्थानीय लोग फिजीकल थाने के बाद इकट्ठे हो गये। दोपहर को लगभग 1.30 बजे आसपास पुलिस आरोपियों को जुलूस निकाले बिना न्यायालय ले जाने लगी तो भीड़ भड़क गयी।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस वाहन के पीछे दौड़ पड़े। इस बीच एक अन्य पुलिस वाहन का शीशा भीह तोउ़ दिया। हालाता बिगडनने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। घटना के बाद पार्षद एमडी गुर्जर, बजरंग दल के कार्यकर्ता और पीडित परिवार थाने के बाहर धरना पर बैठक गये। मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
भीड़ 10 बजे थाने के बाहर इकट्ठी हुई
सेमवार की सुबह लगभग 10 बजे से ही पीडि़त परिवार, पार्षद एमडी गुर्जर और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता फिजीकल थाने पहुंचने लगे थे। घीरे-धीरे वार्ड के लोगों की संख्या बढ़ती गयी।थाने के बाहर 500 से अधिक लोग एकत्र हो गये। प्रदर्शनमें महिलायें भी शामिल थी। लोग आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग पर अडे रहे। वह नारेबाजी करते हुए पुलिस से अपनी मांग पूरी करने की बात कह रहे थे। भीड़ बढ़ने और जुलूस के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जुलूस निकालने पर सहमति नहीं दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिये बज्र वाहन सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनातकिया गया।
आतिशबाजी को लेकर शुरू हुआ था विवाद
करौंदी इलाके में दीपावली की रात आतिशबाजी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। 19 वर्षीय आदित्य बाथम के मुताबिक, वह घर के बाहर आतिशबाजी चला रहा था। इसी दौरान बाबा खान ने उसे आतिशबाजी चलाने से मना किया और गाली-गलौज की। आदित्य का आरोप है कि इसके बाद बाबा खान के बेटे फैजल और जुबेर खान कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और मारपीट की। उसे बचाने आई उसकी मां शकुन और बहन संध्या के साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाबा खान के घर का घेराव किया था। इसके बाद पार्षद एमडी गुर्जर और वार्डवासियों ने फिजिकल थाने के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया था। पुलिस ने बाबा खान, फैजल, जुबेर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था।
