व्हाइट हाउस के पास हुई कार क्रैश, उस समय व्हाइट हाउस में थे ट्रम्प, सीक्रेट सर्विस एजेंट से भिड़ा संदिग्ध

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका में राष्ट्रपति भवनसे एक शख्स ने अपनी कार टकरा दी और इसके बाद शख्स ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों और नेशनल गार्ड के जवानों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद व्हाइट हाउस में कुछ समय के लिये लॉकडाउन कर दिया गया। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस में ही मौजूद था।
ऑनलाइन सामने आये वीडियो फुटेज के मुताबिक एक सिल्वर कार सेडानकार लाफायेट स्क्वायर के उत्तरी छोर पर बने पक्के रास्ते पर आ गयी और एक साइनपोस्ट से टकरा गयी। टक्कर के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलता देखा गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने प्रेस कोर के सदस्यों को अन्दर जाने और वहीं रहने का निर्देश दिया। जिस समय यह घटना हुई। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *