पटाखे के विस्फोट से युवक के हाथ अलग हुआ पंजा, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन तो ग्वालियर के लिये किया रेफर

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में भितरवार में एक युवक ने हाथ में पटाखा जलाने का प्रयास किया तो पटाखा हाथ में ही फट गया। धमाका इतना तेज था कि युवक का अंगूठा और हाथ की कई उंगलियां अलग हो गयी। जबकि पंजा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गयाहै।
जनकारी के मुताबिक विकास जाट 28, पिता अरविंद जाट मूल रूप से मस्तूरा के निवासी है। फिलहाल वह भितरवार के वार्ड क्रमांक 9 स्थित पटेल मार्केट में रहते है। मंगलवार की दोपहर वह घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिये उन्होंने पटाखा हाथ में लेकर जलाने की कोशिश की।
धमाके के बाद पंजा हाथ से हुआ अलग
पटाखा चलाते समय ही हाथ मंें फट गया। धमाके से उनका अंगूठा और कई उंगलियां अलग हो गयी है। पंजे में भी गंभीर चोट आई है। विस्फोट के बाद परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करते हुए हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *