श्याम प्रभु खाटू वार्षिक महोत्सव 17 से 21 नवंबर विशाल जागरण एवं शोभा यात्रा 5 दिवसीय आयोजन

ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली द्वारा 56वां वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली पर मनाया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार टिबड़ीवाल (फरीदाबाद) ने बताया कि हर महीने शुक्ल पक्ष एवं कृष्ण पक्ष की एकादशी के कीर्तन में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस 5 दिवसीय महोत्सव में ग्वालियर अंचल के अलावा राजस्थान, दिल्ली, इंदौर, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होने आ रहे हैं।
पांच दिवसीय कार्यक्रम
17 नवंबर मंगलवार – श्री श्याम हवेली, सायं 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं भजन कीर्तन, सायं 9 बजे से सुंदरकांड का पाठ – पं. हरिओम व्यास जी द्वारा
18 नवंबर बुधवार रात्रि 8 बजे से पुराने भजनों की चौपाल
19 नवंबर, गुरुवार सायं 7 बजे से भजनों का अखाड़ा – कुमार गौरव पारिख (कोलकाता) एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा
20 नवंबर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से निशान पूजन, दोपहर 2 बजे से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा यात्रा इस शोभा यात्रा में हजारों भक्त श्याम बाबा के भजनों को गाते हूये और नृत्य करते हुए बाबा की इस शोभा यात्रा में हाजिरी लगायेंगे अपनी (श्री श्याम हवेली से हजीरा, बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर)
सायं 7 बजे से विशाल जागरण – प्रभु इच्छा तक आमंत्रित भजन गायक: नरेश नरसी (फतेहाबाद), मनोज शर्मा (ग्वालियर), गुलाब नाथ, सुनील जैन एवं सभी स्थानीय कलाकार
21 नवंबर शनिवार – श्री श्याम हवेली प्रातः 9 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से प्रसादी आपके आगमन तक इस 5 दिवसीय महोत्सव में ग्वालियर अंचल के अलावा राजस्थान, दिल्ली, इंदौर, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *