CRPF कैम्प के हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ को बदमाशों ने मारी गोली, 7 सीआरपीएफ जवानों की ली थी जान

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश के रामपुर में 2007 के सीआरपीएफ कैम्प के हमले के मामले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ की गोली हत्या कर दी गयी। 10 नवम्बर 2026 को अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार हमलावर गोली मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गये।
मोहम्मद शरीफ उर्फ सुहैल उर्फ साजिद उर्फ अनवर उर्फ अली का रहने वाला था। उसका नाम 31 दिसम्बर 2007 से 1 जनवरी 2008 की रात रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था। इस हमले में 7 सीआरपीएफ जवान और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी। जबकि 5 लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।
इस मामले में रामपुर कोर्ट ने 2019 में मोहम्मद शरीफ सहित 4 लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी। इनमें सबाउद्दीन, इमरान शहजाद और मोहम्मद फारूख शामिल थे। वहीं, जंग बहादुर खान को उम्र कैद की सजा मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *