ग्वालियर हाईकोर्ट -पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंगर के मंच को उड़ाने वाला गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने पकड़ा, मेल एकाउंट बेचने का दावा

ग्वालियर. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 19 नवंबर का इन्दौर में होने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में यूपी एटीएस मंगलवार की रात एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके ईमेल अकाउंट से बड़ी संख्या भरे संदेश मिले हैं। पूछताछ में संदिग्ध ने दावा ने किया है कि उसने अपना ईमेल अकाउंट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। अब एटीएस ईमेल खरीदने वाले की तलाश कर रही है। जांच की जा रही है कि धमकी भरे संदेश किसने भेजे थे।
धमकी भरा ईमेल ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। इसमें कॉन्सर्ट के मंच को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से उड़ाने की चेतावनी दी गयी थी। इसके अलावा, बॉलीवुड अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘‘जलसा’’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी।
दिल्ली और मुंबई में भी मिल चुकी हैं धमकियां
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर इससे पहले दिल्ली और मुंबई में भी धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। अक्टूबर में दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षा संबंधी इनपुट के चलते पहले अनुमति नहीं मिली थी। बाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई और 30 अक्टूबर को शो आयोजित हुआ।
वहीं, 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसमें दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
आईपी एड्रेस ट्रेस कर संदिग्ध तक पहुंची ATS
धमकी भरे ई-मेल की जांच करते हुए ATS ने उसका आईपी एड्रेस ट्रेस किया। इसके आधार पर जांच एजेंसी उत्तर प्रदेश के दो शहरों तक पहुंची और मंगलवार रात एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने ई-मेल बेचने की बात कही। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि धमकी उसी ने भेजी थी या ई-मेल खरीदने वाले किसी दूसरे व्यक्ति ने इसका इस्तेमाल किया। ATS ई-मेल की खरीद-बिक्री और धमकी के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।
