चीन की सीमा के नजदीक राफेल-सुखोई-मिराज और तेजस भरेंगे उड़ान, क्या है एयरफोर्स का प्लान

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना उत्तराखं डमें वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी (LAC) के पास 13-21 नवंबर तक हाई इंटेसिटी वाला हवाई अभ्यास करने जा रही है। इस अभ्यास में फ्रंटलाइन फायटर एयरक्राफ्ट शामिल किये गये हैं। यह हफ्तेभर ड्रिल ऑपरेशन एजिलिटी, बियॉंड बिजुअल रेंज यानी बीवीआर कॉम्बैट टेक्टिक्स और हिमायली परिस्थितियों में हाई एल्टीट्यूड इंजन परफॉर्मेंस को परखेगा।

यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब वायुसेना ने इस साल कई बड़े घरेलू और बहुराष्ट्रीय अभ्यास पूरे किये हैं। इससे साफ है कि भारत अपनी हवाई ताकत को लगातार तैयार रखने पर जोर दे रहा है। अभ्यास के लिये नोटिस टू एयरमेन यानी नोटम जारी किया गया है।
इसमें P-8I मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट, एम-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर, चिनूक हेलीकॉप्टर, स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड, स्वार्म ड्रोन और लॉइटिंग म्यूनिशन्स शामिल रहे। मार्च 2025 में अरुणाचल प्रदेश के हाई-एल्टीट्यूड इलाके में प्रचंड प्रहार नामक 3 दिवसीय त्रि-सेवा अभ्यास हुआ जिसमें एकीकृत सर्विलांस, कमांड एंड कंट्रोल, टारगेट एक्विजिशन और समन्वित फायरपावर को वैलिडेट किया गया।
LAC के पास इस हाई इंटेसिटी वाले अभ्यास से वायु सेना अपनी फ्रंटलाइन एसेट्स को वास्तविक परिस्थितियों के करीब परखेगी. हाई-एल्टीट्यूड पर इंजन परफॉर्मेंस और बीवीआर टैक्टिक्स का परीक्षण भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारियां मजबूत करेगा। नोटम के जरिए एयरस्पेस प्रबंधन साफ दिखाता है कि नागरिक उड्डयन को भी ध्यान में रखा जा रहा है. चीन की सीमावर्ती गतिविधियों के मद्देनजर सेंट्रल सेक्टर में ऐसी तैयारियां सुरक्षा समीकरण को संतुलित रखने में मददगार साबित होंगी. कुल मिलाकर यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की निरंतर युद्धक क्षमता और क्षेत्रीय तैयारियों का प्रमाण है।
