कुलगाम में पेट्रोलिंग पार्टी के CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान जख्मी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलग्राम में आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर अटैक किया है। अखरान के पास बाइक सवार होकर आये आतंकियों ने CRPF के जवानों पर फायरिंग की। इस हमले में CRPF के 3 जवानों को गोली लगी है। जिनमें एक जवान की हालत गंभीर है।

अटैक के बाद CRPF जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पूरे इलाके के घेराबंदी की गयी है। क्विलक रिएक्शन टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची गयी है। हमलावर आतंकियों की पहचान करने और उन्हें दबोचने के लिये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
