करीना कपूर ने 200 कैरेट के पन्ने का हार, कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस, कुरान के अपमान का आरोप, पेंडेंट पर लिखवाई आयत

नई दिल्ली. बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या फैशन रटेटमेंट का नहीं, बल्कि दिवाली पर पहने गये एक बेहद खास शाही हार का है। करीना ने दीपावली के अवसर पर 30 कैरेट का पन्ने वाला पेंडेंट पहना था। जिस पर कुरार की पवित्र. आयत आयत-अल-कुर्सी खुदी हुई है। अब इसी गहने का लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता और पार्टी के नेशनल मीडिया को कोर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने करीना और उनकी स्टाइलिश रिया कपूर को कानूनी नोटिस भ्ेाज दिया है।
दरअसल, करीना ने दिवाली पर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह डिजाइनर पुनीत बलाना का बेज रंग का काफ्स्तान और उससे मैच करती पगड़ी पहने दिखाई दी। उनके इस रॉयल अन्दाज में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा 30 कैरेट के पन्ने से बने उस खास पेंडेंट ने, जिस पर कुरान की आयत लिखी हुई है। तस्वीरें सामने आने के बाद उनके लुक की खूब चर्चा हुई। लेकिन अब यही पेंडेंट विवाद की वजह बन गया है।
करीना का शाही पेंडेंट 200 वर्ष पुराना है
करीना के इस पूरे लुक को उनकी करीबी दोस्त -सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था। रिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया थां कि करीना ने लगभग 200 साल पुरानी शाही जूलरी पहली है। इसमें भोपाल के नवाब की कलगी और भोपाल की बेगम का 30 कैरेट का पन्ना शामिल है। जिस परउ आयत-अल-कुर्सी उकेरी गयी है। रिया ने यह भी बताया था कि यह गहने भोपाल के शाही परिवार की विरासत है। सैफ अली खान के परिवार के जरिये करीना तक पहुंचे है। यानी इस खास पेंडेंट का कनेक्शन सीधे-पटौदी और भोपाल के शाही खानदान से जुड़ा हुआ है।
सैफ अली खान की दादी से जुड़ा है इस गहने का इतिहास
करीना के इस पेंडेंट का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. दरअसल, भोपाल के आखिरी शासक नवाब हमीदुल्लाह खान की बेटी साजिदा सुल्तान, सैफ अली खान की दादी थीं. साजिदा सुल्तान की शादी इफ्तिखार अली खान पटौदी से हुई थी. दोनों के बेटे मंसूर अली खान पटौदी थे, जिन्हें टाइगर पटौदी के नाम से जाना जाता है. वह सैफ अली खान के पिता थे.
इसी शाही परिवार की विरासत के जरिए ये गहने सैफ तक पहुंचे और फिर करीना कपूर के पास आए. रिया कपूर ने भी अपनी पोस्ट में इस पारिवारिक इतिहास का जिक्र किया था. नोटिस में भोपाल की बेगमों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने की बात भी कही गई है।
मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत होने का दावा
अब्बास हफीज ने अपने नोटिस में दावा किया है कि पेंडेंट को जिस तरह सोशल मीडिया पर दिखाया गया, उससे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों और भोपाल के पुराने शाही राज्य से जुड़े परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने भोपाल की बेगमों की ऐतिहासिक परंपराओं और पर्दा प्रथा का भी हवाला दिया है.हालांकि, अब्बास ने साफ किया है कि यह नोटिस उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत हैसियत से भेजा है. फिलहाल इस पूरे मामले पर करीना कपूर और रिया कपूर की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बेबो इस विवाद पर क्या रुख अपनाती हैं और क्या वह अपनी दिवाली वाली तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाती हैं या नहीं है।
