संगीत के लिये महापौर ने गायक संजय धूपर को किया सम्मानित

ग्वालियर. यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को ’संगीत नगरी‘ का खिताब 1 नवम्बर 2023 को प्रदान किया गया था। सम्मान ग्वालियर समृद्धि संगीतमय विरासत और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत और सदाबहार गीतों में ऐतिहासिक योगदान के लिये ग्वालियर नहीं देश के प्रसिद्ध गायक जो मोहम्मद रफी के गीतों से ग्वालियरवासियों का मंनोरजंन करते है। ग्वालियर को खिताब मिलने के समय संगीत नगरी का खिताब प्रदान के लिये यूनेस्कों द्वारा संगीत का डाटा मांगा गया उस वक्त संजय वैशाली धूपर को वार्ड रिकॉर्ड 30 जुलाई 2022 इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा ग्वालियर संगीत नगरी का खिताब दिलाने में महती भूमिका रहीं। ग्वालियर बैजाताल पर प्रति रविवार को मोहम्मद रफी के संगीत के गीतों महफिल सजाने के लिये संजय वैशाली धूपर को जाना जाता है।
ग्वालियरवासी प्रति रविवार को बैजाताल पर संजय धूपर मखमली आवाज को सुनने के लिये आते हैं लेकिन बीच जब बैजाताल के पानी को खाली कराया गया तो संगीत प्रेमियों को निराशा हाथ लगी। लेकिन 9 अप्रैल को बैजाताल को नोकायन पुनः प्रारंभ किया ग्वालियर के संगीतवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जब बैजाताल में मरम्मत का कार्य चल रहा था उस बीच संजय वैशाली धूपर अपनी आवाज प्रति मंगलवार को महाराज बाड़े पर संगीत सभा की। सम्मान के मौके पर निगमायुक्त संघप्रिय, दीक्षा मिश्रा ने सम्मान समारोह के मौके गंीत प्रस्तुत किये।
नोकायन पर शुभारंभ के मौके पर किया सम्मान
आपको बता दें कि बैजाताल कि चारों ओर ग्वालियरवासियों की भीड के बीच महापौर डॉ. शोभा सिकरबार ने संजय वैशाली धूपर को संगीत के लिये सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *