शिवपुरी में जैन समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा में सिंधिया ने बजाया ढोल, ग्वालियर में निकली विहमगम शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


शिवपुरी. मध्यप्रदेश में गुरूवार को महावीर जयंती का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शिवपुरी में महावीर जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। शोभायात्रा में सिंधिया ने आरती की जैन समाज के युवाओं द्वारा बजाये जा रहे पारंपरिक ढोल को स्वयं ने भी बजाया। भोपाल के लालघाटी स्थित जैन नगर में महावीर जयंती पर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। इसमें सबसे आगे ढोल -नगाड़ें लिये बच्चे यात्रा को साथ लिये चल रहे हैं।
ग्वालियर में नई सड़क स्थित जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में दोनों महिलायें और युवा और बच्चे थे बीच में चांदी का रथयात्रा में विराजमान भगवान महावीर की मूर्ति विराजमान किये थे। इस शोभायात्रा हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। ठाठीपुर स्थित जैन मंदिर से गोविंदपुरी जैन समाज द्वारा तैयार तक शोभायात्रा निकाली गयी है।
इन्दौर समेत प्रदेश के तमाम बड्े शहरों और जैन तीर्थस्थलों पर शोभायात्राये निकाली जा रही है। प्रदेश के 5 बड़े जैन तीर्थस्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे है। सभी शहरों में दिगम्बर और श्वेताम्बर समाज ने अलग-अलग रथयात्रा निकाली है। इन्दौर में श्वेताम्बर जैन समाज ने सुबह राजवाडा से रथयात्रा निकाली। 108 युवाओं ने चांदी का रथ खींचा। यात्रा में पजाब और कर्नाटक की नृत्य मण्डली शामिल हुई। इस बीच उज्जैन में श्वेताम्बर दिगम्बर समाज का सामुहिक जुलूस निकाला। जिसमें चांदी की वेदी जी में प्रभु को विराजमान कर समाजजन अपने कंधे पर उठाकर निकले। जुलूस में महिलाओं ने भगवान का रथ खींचा।
प्रदेश में 5 बड़े जैन तीर्थ
प्रदेश में जैन समाज के 5 बड़े तीर्थ स्थल है। इनमें बैतूल में मुक्तागिरी, बड़वानी में बावनगजा, इंदौर में गोम्मटगिरि, दमोह में कुंडलपुर और धार का मोहनखेड़ा शामिल हैं। यहां भी महावीर जयंती पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मनाई जा रही महावीर जयंती की तस्वीरें…





