व्यापारी ने देर अपनी माउजर से गोली मार की आत्महत्या, बेटी की लव मैरिज से थे दुःखी

संजू ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. एक मेडीकल स्टोर संचालक ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन बेडरूम में पहुंचे तो वहां व्यवसाई खून से लथपथ पड़े थे। गोली कनपटी पर लगी थी। घटना बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात की है। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि ऋषिराज उर्फ संजू जयसवाल की बेटी 15 दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गयी थी। पुलिस ने उसे इन्दौर से बरामद किया था। उसने युवक से शादी कर ली थी। 3 दिन पहले न्यायालय में सुनवाई के दौरान बेबटी ने अपने पति के पक्ष में बयान दिये और उसी के साथ चली गयी थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच कर रही है।
रात को 1 बजे किया था फायर
ऋषिराज भैरा बाबा मंदिर के पास रहते थे। वह बाबू मेडीकल स्टोर के नाम से नाका चन्द्रवदनी पर दुकान का संचालन करते थे। उनके 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार की रात को खाना खाने के बाद ऋषिराज अपने कमरे में चले गये। रात को लगभग 1 बजे उन्होंने अलमारी से राइफल निकाली और कनपटी पर रख फायर कर लिया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सुचना दी। झांसी रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरूवार की सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
बेटी के कारण डिप्रेशन में था व्यापारी
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ऋषिराज की बेटी हर्षिता घर से लापता हो गई थी। इसकी सूचना परिजन ने झांसी रोड थाना पुलिस को दी। बाद में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला आनंद प्रजापति उसे अपने साथ ले गया है।  पुलिस और परिजनों के दबाव के बाद हर्षिता वापस लौटी, लेकिन उसने आनंद से शादी कर ली थी। ऐसे में वह अपने मामा-मामी के घर पर रह रही थी। युवती के पति ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। तीन दिन पहले हर्षिता ने कोर्ट में अपने पति के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद कोर्ट ने उसे पति के साथ जाने की अनुमति दे दी। पड़ोसियों के अनुसार, ऋषिराज बेटी के इस कदम के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस भी इसे ही आत्महत्या का मुख्य कारण मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *