काटजू अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, 2 हालत नाजुक

भोपाल. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया। जब एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इनमें 2 बेटियां और 2 बेटे शामिल है। यह अस्पताल के इतिहास में पहलीबार हुआ है। जब किसी महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इससे पहले पिछले साल एक महिला ने 3 बच्चों का जन्म दिया था।
डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों का जन्म समय से पूर्व, यानी गर्भावस्था के 7वें महीने में ऑपरेशन के जरिये कराया गया। चारों नवजातों का वनज 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है। जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है।
डॉक्टर के मुताबिक एक साथ 3 बच्चों को जन्म अब आम बात होती जा रही है। लेकिन 4 बच्चों का जन्म एक दुर्लभ घटना है। महिला जब पहली बार जांच के लिये अस्पताल आयी थी। तब सोनोग्राफी में 4 भ्रूणों की पुष्टि हो चुकी थी। 7वें माह में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला का तत्काल इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इस प्रकार के मामलों में महिला और बच्चों दोनों विशेष देखभाल आवश्यक होती है। अस्पताल की टीम लगातार नवजातों की स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
एक साथ 11 बच्चों के जन्म का है रिकॉर्ड
गौरतलब है कि दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म का रिकॉर्ड 11 बच्चों का है, जो अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ जन्म दिए थे। वहीं, पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था, जिन्हें नोनुप्लेट्स कहा जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *