3 मंजिला इमारत में लगी आग से 5 गैस सिलेंडर फटे, 12 वर्षीय बच्चे सहित दो फायरब्रिगेड कर्मचारी झुलसे, 5 घंटे में आग पर पाया काबू

लियर. खासगी बाजार में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गयी, आग की चपेट में आकर एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर फट गये। आग बुझाने की कोशिश कर रहे 2 फायरब्रिगेड कर्मचारी झुलस गये। उन्हें जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
आग की घटना 3 मंजिहला कला गोपाल इमारत में बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे हुआ। आग बेसमेंट में चल रहे धागा बनाने के कारखाने से शुरू हुई। धागा बनाने के सामान से आग तेजी से फैली और दूसरे तीसरी मंजिल में 5 फ्लैट्स को चपेट में लिया और पता चलते ही लोग बिल्डिंग से बाहर की ओर भागे। पुलिस और फायरब्रिगेड का सूचना दी।
आग बुझाने केलिये एयरफोर्स की फायरब्रिगेड भी बुलानी पड़ी है। सुबह लगभग 8 बजे लपटों पर काबू पाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना की वजह का शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी हो सकती है।

आग बिल्डिंग के बेसमेंट तीन तस्वीरें…

आग बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी। जल्दी ही तीसरे फ्लोर पर बने फ्लैट्स तक पहुंच गई।
दमकलकर्मियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के बाद भी बिल्डिंग से धुआं उठता रहा।
आग बुझाने के बाद भी बिल्डिंग से धुआं उठता रहा।
बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रही धागा फैक्ट्री पूरी तरह जल गई।
बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रही धागा फैक्ट्री पूरी तरह जल गई।
आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले।
आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले।

12 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी ईंट

जिस वक्त आग लगी, बिल्डिंग में रहने वाले लोग गहरी नींद में थे। फ्लैट्स में धुआं भरने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो नींद खुली। आग की लपटें देखकर वे नीचे की तरफ भागे।कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। तब तक आग तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट्स तक पहुंच चुकी थी। दमकलकर्मी पानी की बौछार करते हुए कारखाने में घुसे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें फायर ब्रिगेड टीम के लोकेंद्र और पुरुषोत्तम सिंह झुलस गए।ब्लास्ट की वजह से बिल्डिंग के नीचे खड़े 12 वर्षीय आयुष के सिर पर ईंट आ लगी। तीनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी।
आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड भी बुलानी पड़ी।

एक के बाद एक पांच धमाके हुए

फायर ब्रिगेड के अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने कहा, ‘जब दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक घंटे में पांच सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। सुबह करीब 8 बजे बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया जा सका।’स्थानीय निवासियों ने कहा- कलां गोपाल रिहायशी बिल्डिंग है। इसमें अवैध तरीके से धागा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इसमें रखे सामान की वजह से आग फैली। यदि बिल्डिंग में रहने वाले लोग समय रहते बाहर नहीं आते तो गंभीर हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *