ऑफिस रोमांस, बोर्डरूम के फ्लर्ट और गॉसिप जब कार्पोरेट बॉसेज की जिन्दगी बनी ग्लोबल सुर्खियां

नई दिल्ली. ब्लू चिप कम्पनियों के बोर्डरूम में करोड़ों के सौदे चल रहे होते हैं। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर माथा पच्ची होती है। कम्पनी को आगे ले जाने की स्ट्रैटेजी बनती हैं और इन्हीं कॉर्पोरेट अफेयर के बीच ऐसे अफेयर पनपते है। जहां कार्पोरेट बॉसेज भी दिल हार जाते हैं। फ्लर्ट, हुक अप्स और रोमांच, कार्पोरेट की तेज भागती दुनिया और सब कुछ कैजुअल वाले दौर में लाइन की इन सीरियस चीजोंका आना थोड़ा ऑकवर्ड लग सकता है। यह कार्पोरेट की सच्चाई है। पद, ओहदा और स्टैंडिग, इमोशन से इतर बहुत कुछ होता है।
जेनसेन हुआंग इसी ह्यूमन फॉलीज (मानवीय नासमझी) का नाम है। इस कतार में माइक्रोसाफ्ट के बिल गेट्स, अमेजॉन के जेफ बेजोस, कोल्डप्ले के शो से फेमस हुए एंडी बायरन नाम लिखवा चुके हैं। बड़े बिजनेसमैन, बड़े व्यापारियों की प्रेम कहानियां हमेशा फूलों और मुलाकातों तक सीमित नहीं रहती है। पत्नी से तलाक तक की मामला पहुंच गया था। करोड़ों अरबों सेटलमेंट के तौर पर देने पड़ते हैं। कभी सीईओ की कुर्सी चली जाती है। कभी करोड़ों डॉलर का मुआवजा देना पड़ता है। कुछ रिश्ते शादी तक पहुंचते हैं। कुछ कम्पनी के बोर्ड की जांच और यहां तक कि जासूसी के संदेह के घेरे में आ जाते हैं।
निजी जिंदगी, असर ग्लोबल
इन सभी कहानियों में एक बात समान है. कॉरपोरेट जगत के बड़े पदों पर बैठे लोगों की निजी जिंदगी हमेशा निजी नहीं रह जाती। जब किसी CEO का रिश्ता कंपनी के कर्मचारी, कारोबारी साझेदार या कंपनी की आंतरिक नीतियों से जुड़ता है, तो उसका असर सीधे संस्थान की साख, नेतृत्व और निवेशकों के भरोसे पर पड़ सकता है ।  बेजोस और सांचेज की कहानी शादी तक पहुंची, बिल गेट्स का पुराना रिश्ता बोर्ड की जांच के दायरे में आया, एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट को अपनी कुर्सियां गंवानी पड़ीं, जबकि स्टीव ईस्टरब्रुक को करोड़ों डॉलर लौटाने पड़े।  जेनसेन हुआंग के मामले ने निजी रिश्तों, कारोबारी हितों और संभावित जासूसी के सवालों को एक साथ खड़ा कर दिया है।  इन कहानियों का सबक यही है कि कॉरपोरेट दुनिया में ऊंचा पद और बड़ा रुतबा किसी को मानवीय कमजोरियों से महफूज नहीं रखता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *