आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव, स्वामित्व योजना मंें छूटे परिवारों के नाम जोड़ने की मांग रखी
ग्वालियर. सैकड़ों आदिवासी महिलाओं ने डबरा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वामित्व योजना के सर्वे छूटे परिवारों के नाम जोड़ने और गांवों में अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग की है। महिलाओं ने एसडीएम डबरा नवकिरण कौर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि स्वामित्व योजना के सर्वे में कई आदिवासी परिवारों के मकान शामिल नहीं किये गये है। इस कारण से उनके मकानों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
म्हिलाओं ने सर्वे सूची में पात्र परिवारों के नाम जोड़कर मकानों की रजिस्ट्री कराने की मांग की है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग रखी है। महिलाओं ने अनुसार इससे गांवों का माहौल खराब हो रहा है। परिवारों का आर्थिक व सामाजिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में छोले की दफाई, कररा की दफाई, गुंजार, चक उभरासी, सहराई, भीतरवार रोड स्थित दफाई, महाराजपुर, बीजकपुर, भैंसनारी, सिमरिया, पठा और चांदपुर सहित कई जगहों से लोग शामिल हुए।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। एसडीएम नव किरण कौर ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
