डीजे बंद करने के लिये कहा तो किया पथराव से जान बचाकर भागे बुजुर्ग, कार के कांच तोड़े

ग्वालियर. देर रात चल रही जन्मदिन की पार्टी में डीजे बन्द करने के लिये कहा तो 4 युवकों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग ने जान बचाकर घर भागा। हमलावर उसके पीछे से गालियां देने पहुंचे। इसके बाद घर पर पथराव कर दिया। जिससे बुजुर्ग के घर की खिड़कियां और नीचे खड़ी कार के कांच तोड़ दिये।
15 मिनट तक उत्पात मचाने के बाद बाइक पर सवार होकर बदमाश भाग गये। घटना रंगियाना मोहल्ला में शनिवार की रात की है। पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ग्वालियर थाना पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में हमला होते दिखाई दे रहा है। फुटेज को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें…

हमलावर बाइक से आए और सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर घर पर फेंकने लगे।
हमलावर बाइक से आए और सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर घर पर फेंकने लगे।
हमलावर एक बड़ा सा पत्थर सिर पर रखकर लाया और घर के नीचे खड़ी कार पर पटक दिया।
हमलावर एक बड़ा सा पत्थर सिर पर रखकर लाया और घर के नीचे खड़ी कार पर पटक दिया।
बदमाशों ने बुजुर्ग के घर की खिड़की और बालकनी में लगे कांच तोड़ दिए।
बदमाशों ने बुजुर्ग के घर की खिड़की और बालकनी में लगे कांच तोड़ दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *