उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया भर्ती
नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार तडके दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।
हालचाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा
उपराष्ट्रति जगदीप धनखड की अभी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वहीं डॉक्टों का एक समूह उनकी स्थिति पर भी नजर रख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपराष्ट्रीयपति जगदीप धनखड को सुबह करीब 2 बजे एम्स ले जाया गया था।
