कई सरकारी अधिकारियों के घर मारा छापा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। इन अधिकारियों में निलंबित डीएफओ (जिला वन अधिकारी) अशोक पटेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आनंद सिंह और शिक्षा विभाग के श्याम सुंदर चौहान शामिल हैं। ईओडब्ल्यू की टीमों ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा सहित लगभग 14 ठिकानों पर दबिश दी है।
सुबह 4 बजे से शुरू हुई इस छापेमारी में ईओडब्ल्यू की करीब 13 टीमों ने मिलकर कार्रवाई की। खबरों के अनुसार, अधिकारियों के ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज, नगदी और कीमती जेवरात बरामद किए गए हैं। इन अधिकारियों और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *