बिजली के अवैध कनेक्शन काटने  पर कर्मचारियों को लात-घूसों और डण्डों से पिटाई, 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

शिवुपरी. फतेहपुर इलाके की मास्टर कॉलोनी में शनिवार को बिजली कम्पनी की टीम ने डीपी से अवैध तार काटने के बाद लोग भड़क गे और बहस के बाद बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक व स्टाफ पर हमला कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं कॉलोनी की महिलायें भी सिटी कोतवाली पहुंची और विजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर बदतमीजी के आरोप लगाये।
बिजली कंपनी में पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी के सहायक प्रबंधक कैलाश अहिरवार 53, ने एफआईआर में बताया हैकि शनिवार को  वह लोक अदालत में धारा 135 में बनाये प्रकरण की बकाया राशि के संबंध में छूट देने का प्रचार-प्रसार करने के लिये फतेहपुर क्षेत्र में गये थे। मास्टर कॉलोनी में देखा कि कुछ लोग अवैध तार डालकर बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। टीम ने ट्रांसफार्मर से अवैध तार काट दिये।
लात-घूसों और डण्डों से पीटा
इस पर कॉलोनी के रूपेश बेडिया, सुरेन्द्र बेडिया और जैकी बेडिया व अन्य लोग तार काटने को लेकर झगड़ने लगे। टीम ने समझाया कि अवैध लाइट जलाने वालों के ही तार काटे जा रहे हैं तो उन लोगों ने मुझे धक्का दे दिया। बचाने आये सौभाग्य लोधी, घनश्याम यादव को भी लात, घूसों और डण्डों से पीटा। हमारी सरकारी गाड़ी के कांच फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा है कि आइंदा से इधर कॉलोनी में दिखाई दिये तो जान से खत्म कर देंगे।
महिलाएं बोलीं- कर्मचारियों ने बदतमीजी की
मास्टर कॉलोनी में रहने वालीं महिलाएं भी सिटी कोतवाली पहुंचीं। महिला रोली का कहना है कि चार-पांच दिन से लाइट काट-काटकर जा रहे हैं। बिजली कंपनी वालों से हमने कहा कि हमें 15 दिन का मौका दें, हमारे बच्चे के पेपर चल रहे हैं तो हम औरतों के साथ बदतमीजी करने लगे। मैडम कहने लगीं कि फायर करवा देंगे। हाथ जोड़ रहे थे, लेकिन वो बदतमीजी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *