ट्रेन में अटेंडर सादिक ने की महिला से अश्लील हरकत, मचा हंगामा

उज्जैन. चलती ट्रेन में अटेंडर ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने विरोध किया तो ट्रेन में सवार यात्रियों ने पहले तो अटेंडर को पकड़कर तबीयत से पीटा और फिर उज्जैन स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया। जिस महिला के साथ अटेंडर ने छेड़छाड़ की थी वो उज्जैन की रहने वाली है और जब उसके परिजन को इस बारे में पता चला तो वो भी बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंच गए और जमकर हंमागा हुआ।
उज्जैन की रहने वाली महिला अपने पति व ढाई साल के बच्ची के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से रांची से उज्जैन आ रही थी। थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रही महिला के पास कन्फर्म टिकट नहीं था। अटेंडर सादिक पठान (निवासी बेरसिया, भोपाल) ने टीसी से टिकट कन्फर्म करवाने और अपनी सीट पर बैठने का भरोसा दिलाया। बेगूसराय स्टेशन से ट्रेन के छूटने के बाद महिला सो गई। इसी दौरान अटेंडर सादिक ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने तुरंत शोर मचाया, जिससे कोच में हड़कंप मच गया। परिजनों और यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की।
ट्रेन में हुई घटना के बारे में जब उज्जैन में रहने वाले परिजन को पता चला तो भी बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंच गए और जब ट्रेन उज्जैन आई तो स्टेशन पर अटेंडर को उतारकर जमकर हंगामा किया। किसी तरह जीआरपी ने मामले को संभाला और आरोपी अटेंडर सादिक को अपनी हिरासत में लिया। जीआरपी के अनुसार महिला और उसके परिजनों ने आरोपी को पकड़कर सौंपा है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *